ePaper

मुंबई जा रहे मानसी के युवक की मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर मौत

Updated at : 12 May 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

युवक की मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन

मानसी. थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के युवक मजदूरी करने मुंबई जाने के दौरान मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सैदपुर वार्ड संख्या 6 निवासी रविंद्र रजक के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार महाराष्ट्र में मजदूरी करने जीजा के साथ जा रहा था. कुंदन बरौनी से ट्रेन संख्या 15231 से गोंदिया जंक्शन के लिए रवाना हो गया था. रविवार की सुबह मुजफ्फरपुर स्टेशन से आगे रामदयालु स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान कुंदन का पैर फिसल गया. जिसके कारण कुंदन की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कर परिजन को सूचित किया.

इसी वर्ष किया था मैट्रिक पास, जा रहा था मजदूरी करने

बताया जाता है कि कुंदन इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास किया था. मैट्रिक पास कर मजदूरी करने प्रदेश जा रहा था. बताया जाता है कि कुंदन दो भाई है. भाई में सबसे छोटा था. जबकि एक बहन भी है. लोगों ने बताया कि कुंदन की मां की मौत बचपन में ही हो गया था. पिता ही घर का भरण पोषण करते थे. पिता का माली स्थिति ठीक नहीं था. पिता के सहयोग के लिए कुंदन प्रदेश मजदूरी करने जा रहा था. बताया जाता है कि पिता और बड़े भाई दिल्ली में मजदूरी करता है. इधर, घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. मृतक के पड़ोसी शव को मुजफ्फरपुर लाने के लिए चल गए है. घटना को लेकर मिथिलेश सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद यादव, अरुण यादव,सिंटु यादव सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है. परिजनों का ढांढस बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन