ePaper

कट्टा, कारतूस व खोखा के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 28 Oct 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
कट्टा, कारतूस व खोखा के साथ युवक गिरफ्तार

कट्टा, कारतूस व खोखा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

खगड़िया. गंगौर थाना क्षेत्र के रानी सकरपुरा रेलवे ढाला के समीप पुलिस ने कट्टा, कारतूस व खोखा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेला खैरी पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी रामजपो पासवान के पुत्र धर्मपाल कुमार के पास से एक कट्टा, एक कारतूस, तीन खोखा, बाइक व मोबाइल बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक अवैध हथियार के साथ रेलवे ढाला के पास घूम रहा था. त्वरित कार्रवाई करते हुए रानी सकरपुरा रेलवे ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि युवक किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त था या उसकी योजना बना रहा था. बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन