ePaper

बेगूसराय से मौसी के घर धुसमुरी विष्णुपुर जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Updated at : 22 Aug 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

बेगूसराय से मौसी के घर धुसमुरी विष्णुपुर जा रहे बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया गंगौर ओपी क्षेत्र के लाभगांव सरस्वती स्थान के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार युवक रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की है. बताया जाता है कि बेगूसराय जिले के नीमा चंद्रपुरा थाना क्षेत्र कैथ गांव निवासी खेलो शर्मा के पुत्र 25 वर्षीय टुनटुन शर्मा बाइक से मौसी के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमुरी विष्णुपुर गांव जा रहा था. खगड़िया-बखरी पथ पर लाभगांव सरस्वती स्थान के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो रौंद दिया. जख्मी हालत में पुलिस की मदद से लोगों ने इलाज के लिए टुनटुन शर्मा को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन राजन कुमार ने बताया कि टुनटुन शर्मा मजदूरी करता था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन