ePaper

एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन बेलदौर से आज शुरू : बबलू मंडल

Updated at : 27 Aug 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन बेलदौर से आज शुरू : बबलू मंडल

जनता दल (यू) जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभावार एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलनों की शृंखला की शुरुआत गुरुवार को बेलदौर से होगी.

विज्ञापन

खगड़िया. जनता दल (यू) जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभावार एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलनों की शृंखला की शुरुआत गुरुवार को बेलदौर से होगी. सम्मेलन सुबह 10 बजे से बेलदौर थाना अंतर्गत कोशी उच्च विद्यालय, पनसलवा के प्रांगण में आयोजित होगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, सांसद सुनील कुमार, लोजपा (रामविलास) की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक व हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 3 सितंबर को खगड़िया विधानसभा स्तरीय सम्मेलन मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित होगा. जिसमें केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, सांसद राधा मोहन सिंह, विधान परिषद उपनेता ललन सर्राफ, विधायक लखेन्द्र पासवान, लोजपा रामविलास संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडे, रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता एवं हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन सहित कई बड़े नेता भाग लेंगे. आगामी 7 सितंबर को अलौली प्रखंड अंतर्गत सरस्वती स्थान मैदान, सुम्भा चौक में एनडीए सम्मेलन होगा. जिसमें मंत्री रत्नेश सदा, सांसद लवली आनंद, मंत्री जीवेश मिश्रा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, लोजपा (आर) प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदेव पासवान, रालोमो महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद, तथा हम (सेकुलर) प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक डॉ. अनिल कुमार भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष मंडल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में सम्मेलनों में शामिल हों, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक, सफल और गरिमामय बन सके. बैठक में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष सह सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, जिला महासचिव सह खगड़िया विधानसभा बीएलए-1 राजीव रंजन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अलौली विधानसभा बीएलए-1 शनिचर सदा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव दिलीप कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मीडिया सेल जिला अध्यक्ष जयजयराम कुमार, युवा जदयू के गुड्डू यादव एवं तपेन्द्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन