मीटर बायपास कर हो रही थी बिजली चोरी, विभाग ने लगाया 4.82 लाख का जुर्माना.

सांकेतिक तस्वीर
बड़हरा गांव में बिजली विभाग ने बिजली चोरी का बड़ा खुलासा किया है. एक औद्योगिक परिसर में मीटर को बायपास कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिस पर विभाग ने भारी जुर्माना लगाया है. जानिए पूरी घटना.
खगड़िया : थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का खुलासा किया है. सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक औद्योगिक परिसर में मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने का मामला सामने आया. विभाग ने संबंधित उपभोक्ता पर 4 लाख 82 हजार 232 रुपये का जुर्माना लगाया है.
मीटर से पहले जोड़ रखा था तार
सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता ने बताया कि बड़हरा गांव निवासी प्रकाश यादव के औद्योगिक परिसर की जांच के दौरान पाया गया कि पोल से आ रही मेन सर्विस तार को मीटर से पहले जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था. विभाग ने इसे विद्युत चोरी मानते हुए कार्रवाई की है.
जांच में बाधा डालने का भी आरोप
विभाग के अनुसार, परिसर का संचालन विशुनदेव यादव उर्फ कृष्णदेव यादव, पिता प्रकाश यादव, द्वारा किया जा रहा था. जांच के दौरान उन्होंने कमरे में ताला लगा दिया और टीम को जांच करने से रोकने का प्रयास किया. इतना ही नहीं, जब विभागीय टीम ने पोल से सर्विस तार काटा तो उसे भी अपने कब्जे में लेने नहीं दिया गया.
विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. विभाग का कहना है कि अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने से राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है.
छापेमारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल
छापेमारी टीम में सहायक विद्युत अभियंता विपिन कुमार विजेता, कनीय विद्युत अभियंता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मानव बल निरंजन कुमार, तैयब आलम एवं इंतेजार आलम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










