नगर परिषद के वार्ड-19 में 19.86 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण योजना का नगर सभापति ने किया शिलान्यास

शहर में नाला का शिलान्यास करते नगर सभापति रचना कुमारी | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के वार्ड-19 में 19.86 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण का शिलान्यास किया गया है। इस योजना से स्थानीय लोगों को जलजमाव और आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।
खगड़िया : नगर परिषद के वार्ड संख्या-19 में 19.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण योजना का शिलान्यास शनिवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया.
नगर सभापति ने बताया कि योजना के तहत वार्ड-19 में गंगानंद सिंह के घर से संतोष चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा.
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल तथा नगर परिषद की उपसभापति शबनम जावेद मौजूद रहीं.
इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि सड़क और नाला निर्माण से स्थानीय लोगों को जलजमाव और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










