ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर महिला की मौत

थाना क्षेत्र के अगुवानी निवासी एक महिला की ट्रैक्टर की ट्रॉली से गिरने से मौत हो गयी

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के अगुवानी निवासी एक महिला की ट्रैक्टर की ट्रॉली से गिरने से मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक अगुवानी मंडल टोला निवासी भैरव मंडल की पत्नी मुन्नी देवी खेतिहर मजदूर थी. वह ट्रैक्टर पर सवार होकर दियारा से घास काट कर घर लौट रही थी. तभी उबर खाबर रास्ते में ट्रैक्टर की ट्रॉली से मुन्नी देवी अचानक गिर गयी और उनके सिर में गंभीर चोट लगी. हालांकि परिजन उसे अस्पताल लेकर भी गए लेकिन महिला की जान नहीं बच सके. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर वालों से पुलिस ने मामले की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन