हम सुधरेंगे जग सुधरेगा के नारे से गुंजायमान हो उठा क्षेत्र

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :17 Apr 2026 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
हम सुधरेंगे जग सुधरेगा के नारे से गुंजायमान हो उठा क्षेत्र

नपं के गांधी इंटर खेल मैदान में प्रस्तावित सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन समारोह संपन्न हुई

विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया भूमिपूजन बेलदौर नपं के गांधी इंटर खेल मैदान में प्रस्तावित सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन समारोह संपन्न हुई. भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ के डॉक्टर विजेंद्र कुमार विद्यार्थी ने की. जबकि मंच संचालन अशोक हितैषी ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर विजेंद्र कुमार विद्यार्थी एवं अरविंद कुमार हिमांशु ने संयुक्त रूप से यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण कर किया. वहीं ध्वजारोहण के पश्चात खगड़िया महिला मंडली द्वारा भक्ति गीत संगीत से कार्यक्रम स्थल आध्यात्मिक बना रहा. जबकि गायत्री परिवार के महिला मंडली अपने गन्वेश में कार्यक्रम में शिरकत करती आकर्षक छटा बिखेर रही थी. इस दौरान हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे जग सुधरेगा ज्ञान ज्योति का लाल मसला हम घर-घर जलाएंगे जाति धर्म एक समान नया सवेरा नया उजाला इस धरती पर लायेगें, प्राणियों में सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो, हर घर की नारी शक्ति है नारियों का सम्मान करो आदि नारे से यज्ञ स्थल गुंजायमान हो रहा था. वही त्रिभुवन कुमार सिंह टोली नायक द्वारा गीत संगीत भजन कीर्तन का कार्यक्रम माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान बेलदौर के प्रखंड संयोजक डॉक्टर शिव कुमार यादव ने कहा कि गायत्री सद्बुद्धि का मंत्र है यही सद्बुद्धि ही दुनिया को इंसानियत की राह पर चलाती है आज दुनिया में धर्म के नाम पर बहुत ही अधार्मिक क्रियाएं चलती हैं जबकि राम शर्मा आचार्य ने विज्ञान एवं धर्म का समन्वय किया है और कहां है सही रूप उबरेगा उस दिन मानव का उत्थान का दिन होगा. वहीं विश्व में धर्म और विज्ञान को आचार्य राम शर्मा ने मानव को भटका हुआ देवता कहा है आदमी के अंदर इंसान और शैतान दोनों हैं. मौके पर जिला संयोजक अरविंद कुमार हिमांशु ,त्रिभुवन सिंह, डॉक्टर विभूतिभूषण सिंह, डॉक्टर विवेकानंद ,डॉक्टर मनोज कुमार ,ओमप्रकाश भगत, प्रफुल्ल कुमार सिंह, दिवाकर भगत, सुभाष मिस्त्री, बादल शर्मा, रघुवंश शर्मा, अशोक भगत, रंजन राज, नपं चैयरमेन ममता कुमारी, पूर्व मुखिया बेबी रानी, यज्ञ संयोजक हरिवंश शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, मिथिलेश देव, शिक्षक रमेश कुमार, अनंत शर्मा, शोभा देवी, किरण देवी समेत यज्ञ स्थल पर 50 जोड़ी गायत्री परिवार के दंपति मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन