पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ऑफिस में निगरानी की छापेमारी, फाइलों की जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

जांच करती टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया में निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अचानक छापेमारी की. अधिकारी कई महत्वपूर्ण फाइलों की जांच कर रहे हैं, जिससे दफ्तर में हड़कंप मच गया है. कार्रवाई के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.

विज्ञापन

खगड़िया : पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के कार्यालय में शुक्रवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. टीम के अधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद से विभागीय दस्तावेजों और विभिन्न फाइलों की जांच कर रहे हैं. निगरानी टीम की कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन

करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कार्यालय में रखे कई कागजात और विभागीय फाइलों को खंगाला. बताया जा रहा है कि निगरानी टीम कुछ विशेष दस्तावेजों और फाइलों की जांच कर रही है. हालांकि, छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है.

कार्रवाई को लेकर बनी रही चर्चाओं की स्थिति

निगरानी टीम के कार्यालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. हालांकि अधिकारी जांच में व्यस्त रहे और कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी.

फिलहाल निगरानी की कार्रवाई जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही छापेमारी के कारण और जांच में सामने आये तथ्यों की विस्तृत जानकारी मिलने की संभावना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन