ePaper

दो कट्टा, तीन कारतूस व 15 लीटर शराब बरामद, बाइक भी जब्त

Updated at : 26 Oct 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
दो कट्टा, तीन कारतूस व 15 लीटर शराब बरामद, बाइक भी जब्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है

विज्ञापन

चौथम. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तेगाछी गांव में छापेमारी कर दो कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 15 लीटर देसी शराब बरामद किया है. एक बाइक को भी जब्त किया है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. मामले में कारोबारी तेगाछी निवासी हितेश सिंह, उसकी पत्नी सुदामा देवी और उसके पुत्र विक्की कुमार के विरुद्ध थाने में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 288/25 दर्ज किया गया है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेगाछी गांव में हितेश सिंह के घर पर छापामारी किया. जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है. साथ ही कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार के अलावा एसआई राकेश कुमार, सोनू कुमार और पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन