दो शराब तस्कर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो शराब तस्कर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

दोनों को न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया गया.

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो शराब तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर झंझरा गांव से छह बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर व पसराहा गांव से तीन बोतल सिग्नेचर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में चोरी छुपे शराब बेची जा रही है. छापेमारी कर पसराहा गांव से अमन राज उर्फ बंटी को निजी दुकान के अंदर रूम से तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा रौशन कुमार दुकान से चोरी छुपे शराब का बिक्री किया करता था. दोनों के ऊपर शराब अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन