ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर व गंडक नदी पुल के बीच शनिवार को देर शाम ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी.
खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर व गंडक नदी पुल के बीच शनिवार को देर शाम ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर चरखुट्ठी निवासी दिलीप चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि अंकित खगड़िया बाजार से दुकान में काम कर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रहीमपुर व गंडक पुल के बीच में ही एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया. इस कारण उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










