मक्का खेत से 336 बोतल शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार

थाना में जप्त शराब की बोतलें एवं कार्टून | Prabhat Khabar Network
खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मक्का खेत से 336 बोतल शराब बरामद की है। मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
परबत्ता (खगड़िया) . मड़ैया थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया-कोलवारा सड़क स्थित कोलवारा बहियार में पुलिस ने छापेमारी कर 336 बोतल शराब बरामद की है. मौके पर से पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान कोलवारा गांव निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, मड़ैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार की देर रात कोलवारा गांव में शराब की एक खेप लाई गई है और उसे बहियार क्षेत्र में कहीं छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी पुलिस टीम के साथ कोलवारा बहियार पहुंचीं और तलाशी अभियान चलाया.
मक्का खेत में कार्टून में छिपाकर रखी गयी थी शराब
तलाशी के दौरान मक्का खेत में कार्टून में छिपाकर रखे 336 बोतल शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके पर मौजूद एक युवक को भी हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया भेजा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पलटू झा
पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










