ePaper

मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ को दी गयी ट्रेनिंग

Updated at : 23 Dec 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची में सुधार को लेकर बीएलओ को दी गयी ट्रेनिंग

प्रखंड मुख्यालय के आइटी भवन में एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित कर बीएलओ को मतदाता सूची में आवश्यक सुधार को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के आइटी भवन में एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित कर बीएलओ को मतदाता सूची में आवश्यक सुधार को लेकर आवश्यक जानकारी दी गयी. इस दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस मतदाता का फोटो मतदाता सूची में सही तरह से दिखायी नहीं दे रहा था या दूसरे मतदाता के फोटो के स्थान पर दूसरे का नाम अंकित हो गयी, उसमें आवश्यक सुधार किए जाने का निर्देश प्राप्त है. इन्होंने बताया कि जब विधानसभा चुनाव हो रही थी तो मतदान कर्मी को फोटो पहचान करने में काफी परेशानी हो रही थी. विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में करीब 342 बीएलओ हैं. वहीं ट्रेनर के रूप में बेचनारायण ठाकुर के द्वारा ट्रेनिंग दी गयी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार मौजूद थे. इस संबंध में ट्रेनर बेचनारायण ठाकुर के द्वारा बताया गया कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाता को पहचान करने में काफी परेशानी का सामना कर्मी को करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन