अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित से पुलिस पूछताछ कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों में करीब छह माह पूर्व थलहा गांव में पुलिस पर हमला मामले के आरोपित थलहा गांव के पिता पुत्र क्रमश प्रमोद पासवान व चंदन पासवान के रूप में पहचान हुई. वहीं दूसरी ओर एक फाइनेंस कर्मी के रुपये गबन मामले के आरोपित परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा गांव के अंशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामले के गिरफ्तार तीनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन