सड़क पर मिट्टी भराई को लेकर हुई मारपीट

सड़क पर मिट्टी भराई को लेकर हुई मारपीट
चौथम. चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत करूआमोड़ चौक पर सोमवार को सड़क पर मिट्टी भराई को लेकर मारपीट हो गयी, जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों में पश्चिमी बौरने पंचायत की मुखिया सोनी देवी, पति दयानंद रजक सहित आधा दर्जन आदि शामिल है. जानकारी के अनुसार मुखिया और उसके दियाद का घर करुआमोड़ चौक के पास सड़क के किनारे है. सोमवार को सड़क पर गड्ढे में मिट्टी भराई की जा रही थी. इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. बाद में मारपीट हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. इधर थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है. घायलों का इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि चन्दन सिंह हॉस्पिटल पहुंचकर दोनों पक्षों का हालचाल जाना.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




