अपराधियों में पुलिस का नहीं है खौफ, हो रही हत्याएं: राजद

Updated at : 22 Feb 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों में पुलिस का नहीं है खौफ, हो रही हत्याएं: राजद

बबराहा गांव में मृतक के घर लगातार नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आना जारी है

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर दो हत्याएं हुई है. हत्या के बाद फरार हत्यारों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. हालांकि दोनों ही मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज तो कर ली है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है. इधर, बबराहा गांव में मृतक के घर लगातार नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आना जारी है. पुलिस द्वारा मामले में अब तक किए गए कार्रवाई से असंतुष्ट हैं. राजद नेता सह परबत्ता नगर पंचायत प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने कहा कि सुशासन की पुलिस कफन के भीतर जेब तलाश रही है. जिसके कारण अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है. इधर सीपीआईएम एवं भाकपा के नेताओं ने पहले ही बयान जारी कर स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में गिरती कानून व्यवस्था एवं अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा.

बबराहा में शराब तस्करों ने ली थी युवक की जान

बताया जाता है कि बबराहा गांव के रहने वाले मुकेश यादव के पुत्र राकेश कुमार का अपहरण बाद हत्या कर दी गई थी. परिजनों के मुताबिक गांव के ही कुछ शराब तस्करों ने उस पर शराब चोरी करने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी थी. बीते 15 फरवरी को राकेश कुमार का शव गांव से करीब 300 मीटर दूर बगीचे में मिला था. हालांकि उसके बाद से ही पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसी दौरान पुलिस ने फरार हत्या आरोपित कारे यादव के पशु शेड से करीब 290 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद किया था. लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सका.

नयागांव के बुजुर्ग की हत्या करने वाला आरोपित भी अब तक फरार

नयागांव सतखुट्ठी टोला में बीते 19 फरवरी को सोए अवस्था में 77 वर्षीय बुजुर्ग कौशल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद परिजनों का जो बयान सामने आया उसके मुताबिक कौशल सिंह को बरगलाकर पहले उनकी जमीन बिक्री करवाया. जमीन बिक्री से प्राप्त करीब 22 लाख 50 हजार रुपये विनायक कुमार उर्फ छोटू सिंह ने बुजुर्ग के खाते से अलग-अलग बैंक खाता में ट्रांसफर करवा लिया. परिजनों का कहना है कि छोटू कुमार ने ही कौशल सिंह को मौत के घाट उतार दिया. बहरहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पुलिस हत्या के साथ-साथ गबन का भी मामला दर्ज किया है. पुलिस द्वारा मृतक के खाते से हुए लेनदेन का ब्यौरा खंगाला जा रहा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या में शामिल लोगों को चिह्नित कर लिया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन