चाचा ने भतीजी की हत्या कर फंदे से लटकाया, 5 दिन बाद घर से मिला शव
Updated at : 22 Jan 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन

चाचा ने भतीजी की हत्या कर फंदे से लटकाया, 5 दिन बाद घर से मिला शव
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाचा फरार, मां ने लगाया गंभीर आरोप
अलौली (खगड़िया). जिले के अलौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां एक सगे चाचा ने अपनी ही 16 वर्षीया भतीजी की कथित तौर पर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाकर फरार हो गया. गुरुवार को आरोपित के घर का ताला खुलने पर किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान करीना कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है.साजिश के तहत अंधेरे का लाभ उठाकर ले गया था साथ
मृतका की मां ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उसके पति बसंत सदा व आरोपित देवर राजेश सदा के बीच पुरानी रंजिश व मुकदमा चल रहा है. इसी रंजिश के कारण राजेश अक्सर जान से मारने की धमकी देता था. आरोप है कि बीते शनिवार की रात करीब नौ बजे साजिश के तहत बिजली कटवा दी गयी व अंधेरे का फायदा उठाकर राजेश सदा ने करीना को बुलाकर अपने घर ले गया. इसके बाद से ही करीना लापता थी और राजेश के घर पर ताला लटका हुआ था.पांच दिनों बाद ताला खुला तो फटे रह गए आंखें
करीना की तलाश पिछले पांच दिनों से जारी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था. गुरुवार दोपहर जब आरोपित राजेश सदा की पत्नी घर लौटी व उसने ताला खोला, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गयी. कमरे में करीना का शव फंदे से लटका हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि हत्या शनिवार रात को ही कर दी गयी थी, जिससे शव काफी खराब हो गया था. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी.सूचना मिलते ही अलौली पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि मृतका के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




