ePaper

कोशी स्नातक निर्वाचन: 30 दिसंबर को किया जायेगा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

Updated at : 21 Oct 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोशी स्नातक निर्वाचन: 30 दिसंबर को किया जायेगा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

कोशी स्नातक निर्वाचन: 30 दिसंबर को किया जायेगा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

विज्ञापन

खगड़िया. उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी की अध्यक्षता में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशिक्षण-सह-समीक्षा बैठक हुई, जिसमें खगड़िया जिले के अंतर्गत पड़ने वाले कुल 08 मतदान केंद्रों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अर्हता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली की तैयारी से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 01 नंबर 2025 के आधार पर बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि बीते 30 सितंबर 2025 को पंजीयक निर्वाचन नियम के तहत सार्वजनिक सूचना का निर्गमन किया गया. उसके बाद 25 अक्टूबर को द्वितीय पुनः प्रकाशन किया जायेगा. प्रपत्र-18 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025 निर्धारित की गयी है. प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 25 नवंबर को किया जाएगा. दावे व आपत्तियों के लिए 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया इन दावे-आपत्तियों का निबटारा व परिशिष्ट की तैयारी 25 दिसंबर 2025 तक की जाएगी. अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन