घर की कुर्की होने की सूचना पर फरार आरोपित ने थाने में किया आत्मसमर्पण

Updated at : 30 Jan 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
घर की कुर्की होने की सूचना पर फरार आरोपित ने थाने में किया आत्मसमर्पण

घर की कुर्की होने की सूचना पर फरार आरोपित ने थाने में किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के माली गांव पहुंचकर पुलिस न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हत्याकांड के फरारी आरोपित के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. वही घर के कुर्की जब्ती किये जाने की सूचना पर फरारी आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. विदित हो कि वर्ष 2022 में जमीन विवाद को लेकर माली गांव निवासी ब्रजनंदन भगत की हत्या कर दी गयी थी. उक्त मामले में गांव के ही स्वर्गीय रामशरण यादव के पुत्र मनीष कुमार को हत्या आरोपित बनाते मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. उक्त मामले में हत्या आरोपित बीते दो वर्ष से फरार चल रहे थे. न्यायालय के निर्देश पर 15 दिन पूर्व बेलदौर पुलिस उसके घर पर इश्तिहार चिपकाकर उसे सरेंडर करवाने का परिजनों पर दबाव बनाया था. लेकिन आरोपित न्यायालय के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया. इसके कारण बेलदौर पुलिस ने गुरुवार को मनीष कुमार के घर पहुंच कर कुर्की जब्ती करने लगा.. इसकी सूचना जब परिजनों को मिला तो उक्त युवक को ग्रामीणों के द्वारा सलखुआ गांव से लाकर बेलदौर थाने में आत्मसमर्पण करवा दिया. हत्यारोपित के सरेंडर किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कुर्की जब्ती बंद कर दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि हत्या आरोपित के घर पहुंच कर पुलिस जब कुर्की जब्ती करने लगे, तो दबाव में आकर परिजनों ने उसे थाने में सरेंडर करवाया. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन