मेला देखने बन्नी गांव जा रहे किशोर को स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2024 10:13 PM

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया

विज्ञापन

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के जागो नगर बन्नी में बैंक के समीप एनएच 31 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है. बताया जाता है कि हरदयाल नगर बन्नी निवासी संतोष कुमार के 15 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार मेला देखने के लिए मौसेरी बहन के गांव जागो नगर बन्नी जा रहा था. इसी दौरान बैंक के समीप एनएच 31 सड़क पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद दिया. जिसके कारण किशोर की मौत हो गयी. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो महेशखूंट की ओर से खगड़िया की तरफ जा रही था. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन