देसी शराब के साथ शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चौथम पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान एक शराबी को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

चौथम. चौथम पुलिस ने गश्ती अभियान के दौरान एक शराबी को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार चौथम थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन जांच व गश्ती अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध लगी. पुलिस ने रोककर पूछताछ व तलाशी लेने पर उसके पास से एक लीटर शराब बरामद की गयी. इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाना लायी. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के कैथी निवासी सुबोध सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में है. थाना में जांच के दौरान शराब सेवन की भी पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की टीम लगातार क्षेत्र में गश्ती कर रही है तथा गुप्त सूचना के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन