ePaper

हथियार तस्कर दो कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated at : 23 Dec 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
हथियार तस्कर दो कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

हथियार तस्कर दो कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

खगड़िया. अमौसी ओपी पुलिस ने छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अमौसी ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के श्यामघरारी गांव निवासी स्व चमरू पासवान के पुत्र नरेश पासवान को दो कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. बताया कि सूचना मिली थी कि नरेश पासवान कट्टा व कारतूस को खेपाने के जुगाड़ में है. छापेमारी कर तस्कर को घर से कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि हथियार तस्कर के विरूद्ध थाना कांड संख्या 185/25 दर्ज कर लिया गया है. तस्कर से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मालूम हो कि एसपी के निर्देश पर हथियार तस्करी एवं तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में सहायक अवर निरीक्षक रविन्द्र प्रसाद सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन