एक दर्जन कोरेक्स बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 11:44 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा पुरानी जीरो माईल के बजरंगबली मंदिर समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक दर्जन प्रतिबंधित ड्रग्स कोरेक्स के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कोरेक्स तस्कर से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार कोरेक्स तस्कर की पहचान डुमरी पंचायत के पनसलवा गांव निवासी रामोतार सिंह के पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उक्त चौक पर रहकर कोरेक्स बेचने का काम करते थे. गुप्त सूचना के आधार पर बेलदौर पुलिस ने कोरेक्स तस्कर को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि एक दर्जन कोरेक्स के साथ आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन