पीरनगरा गांव में छह घर जले

Updated:
विज्ञापन
पीरनगरा गांव में छह घर जले

पीरनगरा गांव में छह घर जले

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीरनगरा गांव में आग लगने से छह घर जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय बलदेव यादव के पुत्र सत्तो यादव के घर से उठी आग की चिंगारी ने मनोहर यादव, मनोज यादव, बेचेद्र यादव, मंटून यादव, कारी यादव का घर जल गया, जिससे सारा सामान जल गया. मुखिया प्रतिनिधि सह शिक्षक नेता ब्रजेश यादव ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 व थानाध्यक्ष को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने दमकल कर्मी को घटनास्थल पर भेज दिया. जहां दमकल एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अमित कुमार ने हल्का कर्मचारी विकास कुमार को जांच करने उक्त स्थल भेजा. वही अगलगी की घटना से पीड़ित परिजनों में मायूसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन