ePaper

एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

Updated at : 10 Jul 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

एसडीओ ने मौके पर मौजूद बीएलओ और विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से विशेष पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली

विज्ञापन

गोगरी. अनुमंडल पदाधिकारी सुनंदा कुमारी ने परबत्ता प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. एसडीओ ने मौके पर मौजूद बीएलओ और विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से विशेष पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं. पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार करवाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. एसडीएम सुनंदा कुमारी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे जरूरी कागजात अगर तत्काल उपलब्ध न हो तब भी फॉर्म भरकर बीएलओ को जरूर दें. आवश्यक दस्तावेज कुछ दिनों की देरी से भी दिए जा सकते हैं, लेकिन फॉर्म भरने में देरी नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि हर एक वोट की अहमियत है और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़ना जरूरी है, ताकि लोकतंत्र की भागीदारी और अधिक मजबूत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन