काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन

Updated:
विज्ञापन
काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन

काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का काटा गया वेतन

विज्ञापन

खगड़िया. काम बाधित कर धरना प्रदर्शन करने वाले 56 राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. सभी प्रखंड के विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी के अनुशंसा पर राजस्व कर्मियों का वेतन काटा गया. बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों द्वारा बीते पांच फरवरी को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन किया गया. इसके कारण अंचल में राजस्व महा अभियान, मापी अभियान एवं फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हुआ. कहा कि राजस्व कर्मचारी का यह आचरण लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का द्योतक है. प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी अंचल अधिकारी द्वारा सामूहिक अवकाश / धरना प्रदर्शन पर जाने वाले सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर कटौती करने की अनुशंसा की गयी है, जिसमें मानसी के राजस्व कर्मचारी कुमारी गंगा, कृष्ण कुमार, साबीर अंसारी, बेलदौर के गोपाल कृष्ण मिश्र, गिरिश कुमार, विनोद कुमार, सन्नी कुमार, विकास कुमार, आलोक कुमार, कृष्णनंदन कुमार, गुड्डू कुमार, प्रवीण कुमार बंटी, अलौली के संदीप कुमार, आनंद कुमार, नीतीश कुमार मंडल, कर्मवीर कुमार, कृष्णा कुमार, दिलीप देव तिवारी, प्रेम चंद्र कुमार, सुधांशु कुमार, अमित कुमार, गोगरी के कैलाश दास, राजेश कुमार, रामदेव पंडित, कुंदन कुमार, रत्नेश कुमार, अनीष अंकित, पंकज कुमार, श्रीकांत कुमार, राजेश कुमार टू, परबत्ता के मोहन कुमार, विजय भूषण, पप्पू कुमार, अजय कुमार, तरुण राज, देवानंद कुमार, अजीत कुमार, सुनील कुमार, चौथम के अभिराज, शंभू कुमार, दिनेश दास, रंजन कुमार दास, अमित कुमार, रणवीर सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, रंधीर कुमार, खगड़िया के राजीव कुमार रंजन, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, रजनी कुमारी, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, तरुण कुमार तथा पवन कुमार का वेतन काटने की अनुशंसा की गयी. उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को राजस्व कर्मियों ने 17 सूत्री मांगों को लेकर दिवसीय धरना दिया था.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन