देवर ने भाभी को घर में अकेला पाकर कर दी छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज
गोगरी के महेशखूंट थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके देवर द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गोगरी (खगड़िया). प्रखंड की महेशखूंट पुलिस ने एक महिला के आवेदन पर देवर के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. महेशखूंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महेशखूंट पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अपने ससुराल में रह रही है.
आपके शहर में
घर पर अकेली थी, ससुर और सास खेत गये थे
बीते दिन वह अपने घर पर अकेली थी. ससुर और सास खेत में काम करने गयी हुई थी और देवरानी भी पुराने घर में गयी थी. इसी बीच उसका देवर चंद्रशेखर कुमार घर में घुस आया और गन्दी-गन्दी बात बोलते हुए हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा. विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे. घटना के बाद जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी तो देवर मौके से फरार हो गया. महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार नें बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जाच शुरू कर दी है.
ALSO READइस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर बढ़ा गंगा का दबाव: स्पर 5 से 7 के पास बिल्कुल करीब पहुंची मुख्य धारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए