ePaper

पर्यावरण व जैव विविधता के लिए जागरूकता पैदा करना मीडिया का दायित्व:चन्द्रशेखरम्

Updated at : 03 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण व जैव विविधता के लिए जागरूकता पैदा करना मीडिया का दायित्व:चन्द्रशेखरम्

आज जिस तरह से जलवायु का परिवर्तन हो रहा है, उसे भी बचाने की जरूरत है

विज्ञापन

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब में कार्यशाला का हुआ आयोजन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में दर्जनों पत्रकारों ने लिया भाग खगड़िया. शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित प्रेस क्लब में शनिवार को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले आयोजित कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने की. उन्होंने कार्यशाला के विषय वस्तु की चर्चा करते हुए जैव विविधता जलवायु परिवर्तन पर प्रकाश डाला. वहीं वरिष्ठ पत्रकार सह मुख्य वक्ता चन्द्रशेखरम् ने कहा कि पर्यावरण और जैव विविधता के लिए जागरूकता पैदा करना मीडिया का दायित्व है. उन्होंने कहा कि एक मनुष्य 24 घंटे में एक किलो कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ता है. भारत के 140 करोड़ प्रतिदिन 14 लाख टन और 35 करोड़ गाय-भैंस साढ़े तीन लाख टन कार्बन डाइ-ऑक्साइड छोड़ते हैं. इसे संतुलित करने के लिए पेड़ पौधे की आवश्यकता है. कहा की आज दुनिया में पर्यावरण की रक्षा करना चुनौती बन गया है. उन्होंने कहा कि मानव की लोभी व हिंसक प्रवृति के कारण जीव जंतुओं व पशु पक्षियों के अस्तित्व पर खतरा पैदा होता है. परम पावन दलाईलामा को उद्धत करते हुए चन्द्रशेखरम् ने कहा कि आज की दुनियां में धार्मिक व्यक्ति वही है, जो पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने में लगे हुए हैं. मौके पर महासचिव शशि भूषण कुमार, संयुक्त सचिव सिकंदर आजाद वक्त ने कहा कि आज दुनिया में जैव के साथ साथ पर्यावरण बचाने की जरूरत है. कहा कि आज जिस तरह से जलवायु का परिवर्तन हो रहा है, उसे भी बचाने की जरूरत है. मौके पर पत्रकार जितेंद्र कुमार बबलू, उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, धर्मवीर कुमार, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह,राजीव कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार सिन्हा,मनोज कुमार पटेल, मंटु कुमार, अनीष कुमार सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन