पूर्णिया के सांसद ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि

पूर्णिया के सांसद ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि
परबत्ता. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार को परबत्ता पहुंच कर दिवंगत पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि रामानंद बाबू का जाना अपूरणीय क्षति है. उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के लिए जो कार्य किए हैं वह लोग नहीं भूल पायेंगे. उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र को राजनीति , सामाजिक, धार्मिक कार्य का दायित्व सौंपा है. जो बखूबी से निभा रहे हैं. मौके पर विधायक डॉ संजीव कुमार, विधान पार्षद राजीव कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




