आगजनी मामले के अप्राथमिक आरोपित गिरफ्तार
आगजनी मामले के अप्राथमिक आरोपित गिरफ्तार
बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार के पेट्रोल पंप समीप हुई आगजनी मामले में पुलिस ने अप्राथमिकी आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बेलदौर नगर पंचायत निवासी रामेश्वर पंडित के पुत्र सोनू कुमार को बेलदौर पुलिस ने बीते गुरुवार की संध्या गिरफ्तार किया. विदित हो कि बीते 19 अक्तूबर 2025 को रात्रि में पेट्रोल पंप के समीप पटाका फोड़ने के दौरान आगजनी की घटना घटी थी. इस दौरान भीड़ में शामिल किशोर एवं युवकों ने आग बुझाने पहुंची मिनी दमकल को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया एवं स्थिति को नियंत्रण करने पहुंची पुलिस पर पत्थरबाजी किया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आगजनी मामले में और अप्राथमिक आरोपित को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दियाण्
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










