बड़ी पैकांत में दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ की तैयारियां हुई तेज़

Updated at : 10 Mar 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ी पैकांत में दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ की तैयारियां हुई तेज़

आध्यात्मिक समागम में पूज्य स्वामी व्यासानंद महाराज के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रबुद्ध साधु-महात्मा अपने अमृतमयी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे.

विज्ञापन

गोगरी. जिले के गोगरी प्रखंड स्थित सर्किल नंबर एक के बड़ी पैकांत में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विश्व स्तरीय संतमत सत्संग के ””विराट ज्ञान यज्ञ”” को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है. तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है.महर्षि मेही सत्संग आश्रम में आयोजित होने वाले इस भव्य आध्यात्मिक समागम में पूज्य स्वामी व्यासानंद महाराज के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रबुद्ध साधु-महात्मा अपने अमृतमयी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे. आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों, जिनमें अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, सचिव देवव्रत झा, और कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है. यज्ञ की सफलता के लिए ग्रामीणों और आयोजकों द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम परिसर में रात्रि विश्राम और उत्तम भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आगंतुकों की सहायता के लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है. उपाध्यक्ष दहोलाल शर्मा, उपसचिव जयप्रकाश शर्मा, उप कोषाध्यक्ष चमालाल शर्मा, मंत्री चंद्रदेव शर्मा, वार्ड पंच अनिल शर्मा, वार्ड सदस्य रोशन शर्मा, वार्ड सचिव विवेक शर्मा, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सरपंच शंकर दास, पंचायत समिति सदस्य चंद्रप्रभा देवी, अशोक शर्मा, पिंकू शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की देखरेख में पंडाल और बुनियादी सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसमें बड़ी संख्या में जनभागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन