शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर किया हत्या, गिरफ्तार
Updated at : 10 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

पत्नी अनुपमा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया कि नशेड़ी पति नशे ही हालत में पत्नी के साथ मारपीट करते रहता था
विज्ञापन
घटना पौरा थाना क्षेत्र के पौरा गांव का
खगड़िया. पौरा थाना क्षेत्र के बलतारा गांव में शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना सोमवार की देर रात्रि लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है. मंगलवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है. बताया जाता है कि पौरा निवासी जंगबहादुर राम की 27 वर्षीय पुत्री अनुपम देवी की ससुराल में गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका के परिजनों ने बताया कि बलतारा गांव निवासी मुकेश दास शराब के नशे में अपनी पत्नी अनुपमा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी. बताया कि नशेड़ी पति नशे ही हालत में पत्नी के साथ मारपीट करते रहता था. कई बार परिवार के सदस्यों के बीच पंचायत भी हुआ. लेकिन, शराबी पति मानने को तैयार नहीं था. वह अक्सर नशे में धुत रहता था और जुआ खेलता था. अनुपम ने कई बार उसे इस आदत को छोड़ने के लिए समझाया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया. शराब और जुए के कारण घर में आए दिन विवाद होते रहता था. बताया कि कुछ दिन पहले भी अनुपम ने नशे में धुत पति के बारे में पुलिस से शिकायत किया था. इस घटना के बाद से दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया. मायके वालों का आरोप है कि तनाव के कारण मुकेश ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.आरोपित नशेड़ी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मायके वालों को दी. मायके वालों ने घटना की जानकारी पौरा पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर लिया. पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित पति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गया है. मालूम हो कि अनुपम की शादी मुकेश से वर्ष 2023 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. दोनों बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




