नगर सभापति जदयू की जिलाध्यक्ष से मिलकर विकास व जनहित के मुद्दों पर की चर्चा

Updated at : 10 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
नगर सभापति जदयू की जिलाध्यक्ष से मिलकर विकास व जनहित के मुद्दों पर की चर्चा

संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच एकता बनाए रखना तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी से नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी ने आवास पर बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित की. नई जिम्मेदारी के लिए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी. नगर सभापति ने विकास, सामाजिक समरसता, जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग की भावना से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा. नगर सभापति ने जदयू जिलाध्यक्ष को कहा कि जिम्मेदार पद पर रहते हुए संगठन और समाज दोनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना आवश्यक होता है. उन्होंने विश्वास जताया कि जिलाध्यक्ष अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा देंगी. समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद को मजबूत करेंगी. उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जिम्मेदार लोगों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है. यदि सभी मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. नगर सभापति ने कहा कि जिले में विकास कार्यों को और गति मिलेगी. आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा. नगर सभापति ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में लगातार सड़क, नाला, जलनिकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य कराए जा रहे हैं. उनका प्रयास है कि नगर क्षेत्र के साथ-साथ जिले के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सभी स्तरों पर समन्वय बनाकर काम किया जाय. वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने नगर सभापति का आभार व्यक्त की. कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है. उसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं के बीच एकता बनाए रखना तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद और सहयोग की भावना से कार्य करना आवश्यक है, ताकि जिले में विकास और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन