ePaper

भाजपा के परबत्ता विधानसभा संयोजक बने प्रकाश

Updated at : 28 Jun 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के परबत्ता विधानसभा संयोजक बने प्रकाश

वेद प्रकाश यादव गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर के निवासी हैं

विज्ञापन

गोगरी. भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव परबत्ता विधानसभा संयोजक पद पर मनोनीत किया है. वेद प्रकाश यादव गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के जमालपुर के निवासी हैं. उनके मनोनयन की खबर से क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है. खबर की जानकारी मिलते मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलायी. भाजपा नेता वेद प्रकाश यादव ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखू दलसानिया, संगठन महामंत्री नागेंद्र कुमार के साथ साथ खगड़िया जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं जिला के सभी जिला भाजपा पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया. बैठक में जयंत चौधरी परबत्ता दक्षिण, रंजीत कुमार महद्दीपुर, गोगरी जमालपुर के नगर मंडल अध्यक्ष कुन्दन निषाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन