हत्यारोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 30 Jan 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पुलिस हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव में बुधवार को हत्यारोपित के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. बताया जाता है कि सोंडीहा गांव के वार्ड 16 निवासी स्व. विरण सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह की हत्या मामले में आरोपित सुरेन्द्र सिंह के पुत्र धर्मा सिंह के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि पुलिस हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. न्यायालय के आदेश पर हत्यारोपित के घर इश्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने की तमिला की गई है. मालूम हो कि स्व. महेंद्र सिंह की पुत्रवधू ने थाना में ससुर महेन्द्र सिंह की बीते 30 जुलाई को सुरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह पत्नी चांदनी देवी, पुत्र धर्म सिंह, पुत्री अन्नू कुमारी व गुलशन कुमारी तथा अन्य 2 लोगों द्वारा ईट-पत्थर, लाठी, रड से मारकर हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस के दबिश के कारण सुरेन्द्र सिंह तथा चांदनी देवी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. अन्य आरोपित फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन