बेलदौर में गैस सिलेंडर चोरी मामले में पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

प्रखंड के पिरनगरा एनएच 107 पर स्थित खुशी गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर की चोरी हो गयी.
बेलदौर. प्रखंड के पिरनगरा एनएच 107 पर स्थित खुशी गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर की चोरी हो गयी. उक्त मामले में संबंधित गैस एजेंसी संचालक ने जब कैंजरी पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी राहुल कुमार पिता बिदो यादव उर्फ अमीन साहब व धीरज कुमार पिता विदो पंजियार पर एक सिलेंडर चोरी करने की आशंका जतायी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते संदिग्ध लक्ष्मण साह की पत्नी अनिता देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी का सिलेंडर बरामद कर लिया है. ग्रामीणों की मानें तो गुरुवार की देर शाम पुलिस ने उक्त मामले में संलिप्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. मामले में संलिप्त अन्य लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




