मुफ्त बिजली योजना का लाभ चाहिए तो पहले लगवाएं स्मार्ट मीटर, बिजली विभाग ने बताई जरूरी शर्त

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर-

सांकेतिक तस्वीर-

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के नियमों को सरकार ने और पारदर्शी बना दिया है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्मार्ट मीटर का होना अब अनिवार्य है. जानें पूरी प्रक्रिया और पाएं सरकारी लाभ.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana: अगर आप प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए घर में स्मार्ट मीटर होना अनिवार्य है. बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर के बिना सौर ऊर्जा उत्पादन, बिजली की खपत और ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त बिजली का सही हिसाब संभव नहीं है.

सरकार इस योजना के जरिए अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना चाहती है. इसी उद्देश्य से ऊर्जा विभाग और बिजली वितरण कंपनियां स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी ला रही हैं, ताकि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके.

क्यों जरूरी किया गया स्मार्ट मीटर?

गोगरी के झंझरा ग्रिड के कनीय अभियंता देवेन्द्र गढ़वाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वही उपभोक्ता लाभ ले सकेंगे, जिनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा होगा.

उन्होंने बताया कि जब कोई उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर पैनल लगाता है, तो जरूरत से अधिक बनने वाली बिजली ग्रिड में भेजी जाती है. स्मार्ट मीटर या नेट मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से यह रिकॉर्ड किया जाता है कि उपभोक्ता ने कितनी बिजली का उपयोग किया और कितनी बिजली ग्रिड को वापस दी.

इसी आधार पर बिजली बिल, सब्सिडी और अन्य वित्तीय लाभों का सही निर्धारण किया जाता है.

स्मार्ट मीटर से क्या होगा फायदा?

बिजली विभाग के अनुसार स्मार्ट मीटर से बिजली उत्पादन और खपत का सटीक रिकॉर्ड तैयार होता है. इससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनती है और उपभोक्ताओं को वास्तविक बिजली उपयोग के आधार पर लाभ मिलता है.

इसके अलावा अतिरिक्त सौर ऊर्जा का सही लेखा-जोखा होने से नेट मीटरिंग प्रणाली प्रभावी ढंग से काम करती है. इससे योजना के तहत मिलने वाले लाभ और प्रोत्साहन राशि तय करने में भी आसानी होती है.

गोगरी क्षेत्र में कई घरों पर लगाए गए सोलर सिस्टम

कनीय अभियंता देवेन्द्र गढ़वाल ने बताया कि गोगरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत कई घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि बुधनगर भारतखंड निवासी सौरव कुमार, शिलेंद्र किशोर, अभिजीत कुमार, खजरैठा निवासी भवेश कुमार, झंझरा निवासी पूनम कुमारी और राजेश्वर कुमार, कोलवारा निवासी अमरेंद्र मंडल तथा महद्दीपुर निवासी अमरेंद्र कुमार के घरों पर पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगाए गए हैं.

PM Surya Ghar Yojana: योजना का उद्देश्य क्या है?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इससे लोगों के बिजली बिल में कमी आती है, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ता है और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता भी घटती है.

बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से अपील की है, जो इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे पहले अपने घर में स्मार्ट मीटर लगवाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आवेदन और नेट मीटरिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

Also Read: NEET प्रदर्शनकारियों पर बड़ा फैसला, बिहार सरकार वापस लेगी दर्ज FIR, जल्द होंगे रिहा

Also Read: पटना पहुंची नेहा बोरा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, बोलीं- 29 जुलाई तक रिहा करो नहीं तो 30 को होगा आंदोलन, देखिए VIDEO


विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन