आपसी रंजिश में हुई मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
आपसी रंजिश में हुई मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
मानसी. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चकहुसैनी वार्ड संख्या 13 में बीते 16 अप्रैल को हुई मारपीट एवं गाली गलौज सहित सोने का चकती छिनतई मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. चकहुसैनी निवासी भरत सिंह ने अपने गोतिया पर थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. मामले को लेकर अपने भाई भाभी सहित भतीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस मामले को लेकर थाना कांड संख्या 99/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चकहुसैनी निवासी भरत सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को मेरे भाई राजकुमार सिंह एवं उनकी पत्नी रुबी देवी व पुत्र गुलशन कुमार ने घर के भीतर गंदी गंदी गाली गलौज एवं रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










