दावत-ए-इफ्तार के आयोजन से बढ़ता है भाईचारा

Updated:
विज्ञापन
दावत-ए-इफ्तार के आयोजन से बढ़ता है भाईचारा

दावत-ए-इफ्तार के आयोजन से बढ़ता है भाईचारा

विज्ञापन

खगड़िया. रमजान के पाक महीने में आपसी भाईचारा और सोहार्द बनाये रखने के लिए दावत-ए- इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है. इसी को लेकर सदर प्रखंड के माड़र दक्षिणी पंचायत के मुखिया मुस्तरी बेगम के दरवाजे पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. यह इफ्तार पार्टी सामुदायिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया. मुखिया मुस्तरी बेगम ने कहा कि दावत-ए- इफ्तार में लोग आपसी गीला सिकवा और मतभेद भुलाकर भाग लिए हैं. इसमें सभी वर्गों के लोगों के भाग लेने से भाईचारा,आपसी प्रेम और सौहार्द्ध बढ़ता है. पूर्व मुखिया मो मजहर अली ने कहा कि इफ्तार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सौहार्द को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है. कार्यक्रम में सीपीएम नेता संजय कुशवाहा, डॉ गुलशनोबर, पूर्व प्रमुख शिवजी महतो,राजद नेता मो.जुल्फिकार, मो शादाब, सरपंच प्रतिनिधि अशफाक फैजल, करण कुमार आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन