20 साल बाद भी नीतीश की चमक फीकी नहीं हुई : विजय चौधरी

बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के विकास यात्रा की तारीफ की.
खगडिया. बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के विकास यात्रा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से आपकी सेवा कर रहे हैं. कई मुख्यमंत्री ऐसे होते हैं कि एक से दो कार्यकाल होते-होते उनके चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है, लेकिन एक हमारे मुख्यमंत्री हैं, जिनकी जैसी लोकप्रियता वर्ष 2005 में थी, 20 वर्ष बाद भी वे लोकप्रियता के शिखर पर हैं. इसकी सबसे बड़ी गवाही तो बिहार की जनता ने कुछ दिन पहले आम चुनाव में दिया है. इसमें जैसा प्रचंड बहुमत मिला, इतिहास में इसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं है. अभी समृद्धि यात्रा का मकसद बिहार और बिहार वासियों को समृद्ध बनाना है, क्योंकि जब विकास की चरम स्थिति होती है, तब समृद्धि आती है. इसलिए मुख्यमंत्री ने इस यात्रा का नाम समृद्धि यात्रा रखा है. हम सब खगड़िया के लोग एक बार संकल्पित हो जाएं कि आने वाले समय में भी जो इनके नेतृत्व में एनडीए की सरकार चलेगी, उसको पूरा समर्थन रहेगा. सबसे बड़ी बात है कि आज एक तरफ देश स्तर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में चमक रहा है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में, इससे बड़ी बात और क्या होगी. इसलिए एनडीए गठबंधन को मजबूत कीजिये. एनडीए के फैसले में ताकत देने के लिए खगड़िया वासी एकजुट हो जाइये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










