दहेज के लिए नवविवाहिता के साथ मारपीट, न्याय की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए नवविवाहिता के साथ मारपीट, न्याय की लगायी गुहार

दहेज के खातिर नव विवाहिता से मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर परबत्ता थाना में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

परबत्ता. दहेज के खातिर नव विवाहिता से मारपीट का एक मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर परबत्ता थाना में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बेगूसराय जिला के बखरी निवासी 55 वर्षीय महिला मेंदी देवी ने अपनी पोती मुस्कान कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. महिला ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी पोती की शादी परबत्ता थाना क्षेत्र के जानकी चक निवासी प्रमोद मिश्र के पुत्र दिवाकर मिश्र से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक किया था. शादी में जेवर एवं नगदी रुपए भी दिए थे, लेकिन बाद में पोती के ससुराल वाले और दहेज का मांग करने लगे और मुस्कान कुमारी को लगातार प्रताड़ित करते रहे. बुजुर्ग महिला ने बताया कि दिवाकर मिश्र दिनकर मिश्र एवं उनकी मां ने बुरी तरह से मुस्कान कुमारी के साथ मारपीट की. जिससे वह जख्मी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन