मुखिया का मोबाइल किया हैक, साइबर ठग ने उड़ाया 11 हजार

Updated:
विज्ञापन

मानसी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह के साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर रुपये की ठगी कर लिया है

विज्ञापन

मानसी मानसी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के मुखिया राजेश भारती उर्फ पप्पू साह के साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर रुपये की ठगी कर लिया है. पीड़ित बलहा मुखिया राजेश भारती ने बताया कि मानसी थाना और साइबर थाना को आवेदन देकर शिकायत किया गया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह 8:58 बजे रिश्तेदार अमलेश यादव से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक अन्य नंबर से लगातार कॉल आ रहा था. बातचीत समाप्त करने के बाद जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताया. उसने कहा कि उनका कूरियर आया हुआ है और उनकी टीम बलहा बाजार में मौजूद है. लेकिन वे उन्हें नहीं ढूंढ पा रहे हैं. ठग ने उन्हें एक टोल-फ्री नंबर डायल कर लोकेशन साझा करने को कहा. जैसे ही पीड़ित ने उक्त नंबर डायल किया, उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद ठगों ने उनके व्हाट्सएप को अपने नियंत्रण में लेकर उनके संपर्कों को स्कैनर के माध्यम से पैसे की मांग करने लगा. इस दौरान बलहा बाजार निवासी जितेंद्र कुमार ने ठग के झांसे में आकर 11 हजार रुपये स्कैनर के जरिए भेज दिया. बाद में कुछ लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने परिजनों को फोन कर जानकारी ली. जिसके बाद मामला उजागर हुआ. पीड़ित ने मानसी और साइबर थाना से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन