क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
नसी. स्थानीय विधायक छत्रपति यादव शुक्रवार को मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए. वहीं विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शाम को बलहा बाजार के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न समस्याओं से रुबरु होकर लोगों की समस्याओं को सुना. जहां लोगों ने क्षेत्र में आये दिन हो रही शराब व स्माइक के धंधे में लिप्त लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना की लचर व्यवस्था की शिकायत की. बलहा बाजार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में बने ड्रेसिंग रूम का जायजा लिया. ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि ड्रेसिंग व प्रसव रूम का बने हुए छह महीने बीत गया, लेकिन चालू नहीं कराया गया है. जब यह भवन स्मायकरों का अड्डा बन कर रह गया है. वही मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह ने विधायक छत्रपति यादव से समस्या से रुबरु कराते हुए कहा कि मानसी के रास्ते बन रहे एसएच 95 सड़क किनारे बसे झमटा गांव जो महादलित टोला है सड़क बनने से बारिश के पानी से यह टोला डूब जाएंगे जिसके लिए पानी निकासी की मांग की. विधायक ने कहा आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह, वार्ड सदस्य गुड्डू साह, संजय मालाकार, रौशन पंडित, भवेश यादव जिला परिषद प्रत्याशी अकलेश कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




