गोगरी बहियार में संदिग्ध हालत में व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
मौके पर जांच में जुटी पुलिस | Prabhat Khabar Network

मौके पर जांच करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

Gogri Dead Body : गोगरी के बहियार में शनिवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. शव के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है, जबकि परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Gogri Dead Body : खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र स्थित बहियार में शनिवार को 45 वर्षीय एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान दासो टोला निवासी मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है. वहीं परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है.

बहियार में मिला अधेड़ का शव

पुलिस के अनुसार गोगरी पंचायत के वार्ड संख्या-8 दासो टोला निवासी रामजी सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह शनिवार सुबह घर से गोगरी बहियार की ओर निकले थे. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान ग्रामीणों ने बहियार में उनका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना गोगरी थाना पुलिस को दी.

मुंह से निकल रहा था झाग, फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद प्रथम दृष्टया जहरीले सांप के काटने की आशंका जताई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजन जानकी सिंह और उनकी माता मंगली देवी ने चाचा रामस्वरूप सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

शव के पास से नशीला पदार्थ बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से गांजा और कुछ अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं. इनकी जांच कराई जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

घटना की सूचना पर गोगरी डीएसपी चंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया. गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन