महिला अंचल अमीन आत्महत्या मामले में प्रेमी और उसके पिता पर केस, दहेज मांग और वीडियो कॉल की जांच तेज

Updated:
विज्ञापन

आरोपी प्रेमी राजस्व कर्मचारी रत्नेश कुमार.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khagaria News : खगड़िया में 25 वर्षीय महिला अंचल अमीन की कथित आत्महत्या का मामला गहरा गया है. मृतका के पिता ने प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ दहेज की मांग और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Khagaria News : गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी चक निवासी 25 वर्षीय महिला अंचल अमीन बरखा रानी द्वारा 29 जुलाई की रात कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मृतका के पिता विभूति भूषण के लिखित आवेदन के आधार पर गोगरी अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी रत्नेश कुमार और उनके पिता को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

आत्महत्या से पहले वीडियो कॉल करने का दावा

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पता चला कि उसने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले रात 10:35 बजे रत्नेश कुमार से लगभग 14 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत के दौरान उसने आत्महत्या करने की बात कही थी. पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. इन दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.

दहेज मांग और शादी टूटने के लगाए आरोप

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रत्नेश कुमार ने पहले बरखा रानी को विवाह के लिए राजी किया था. बाद में विवाह की बात आगे बढ़ने पर कथित रूप से 21 लाख रुपये और एक चारपहिया वाहन की मांग की गई. शिकायत के अनुसार मांग पूरी नहीं होने पर विवाह से इनकार कर दिया गया और जाति का हवाला दिया गया. मृतका के पिता का आरोप है कि इसके बाद उनकी बेटी मानसिक तनाव में रहने लगी और दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

गोगरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच खगड़िया पुलिस अधीक्षक और गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है. पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. थाना अध्यक्ष अरबिंद कुमार ने कहा कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्येक बिंदु पर निष्पक्ष जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और तथ्यों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन