आधा दर्जन से अधिक शराबी हिरासत में
आधा दर्जन शराबी हिरासत में
अलौली. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से शराब पीकर हंगामा कर रहे आधे दर्जन से अधिक शराबियों को पकड़ा. बताया जाता है कि फूलतोड़ा निवासी धर्मेंद्र मुखिया के पुत्र बिरजू कुमार, बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अयोध्या सहनी के पुत्र अरविंद सहनी, बुद्धू सहनी के पुत्र सुधीर कुमार, चंद्रदेव सहनी के पुत्र नीतीश कुमार, बालेसर सहनी के पुत्र कंचन कुमार सहनी, बौद्ध सहनी के पुत्र जीतन सहनी, बिट्टू सहनी के पुत्र हीरालाल सहनी को पकड़ा गया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि ऐलाश चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










