ePaper

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन से जुड़े सदस्यों की हुई बैठक

Updated at : 21 Dec 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन से जुड़े सदस्यों की हुई बैठक

बैठक में सभी कमेटियों के द्वारा सभी बिंदुओं का खर्च के ब्योरा का अवलोकन किया गया.

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के नवटोलिया में रविवार को अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सेवानिवृत्ति सैनिक गरीबदास ने की. बैठक में प्रखंड मुख्यालय चौथम परिसर में स्थापित डॉ अंबेडकर प्रतिमा में खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया. बैठक का आयोजन नवटोलिया में संगठन के प्रखंड सलाहकार विजेंद्र दास के दरवाजा पर हुई. जिसमें चौथम प्रखंड कमेटी के लोग शामिल हुए. बैठक में सभी कमेटियों के द्वारा सभी बिंदुओं का खर्च के ब्योरा का अवलोकन किया गया. जिसमें प्रखंड मुख्यालय चौथम में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के भवन प्रतिमा स्थापित करने में कुल खर्च 6 लाख 13 हजार 933 हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि ठंड मौसम के बाद बैठक कर संगठन का विस्तार किया जायेगा. बैठक में जिला अध्यक्ष धनोज दास के अलावा प्रखंड अध्यक्ष गरीब दास, प्रखंड महासचिव प्रभाकर कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, प्रखंड सलाहकार विजेंद्र दास, प्रखंड मुख्य सलाहकार देवनारायण दास, प्रखंड मुख्य सलाहकार अशोक दास, नीरपुर पंचायत अध्यक्ष रामनिवास कुमार, प्रखंड सचिव रविन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष देवानंद कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष केदार दास, पूर्वी बोरने पंचायत अध्यक्ष बिलो दास, रामोतार दास, अमित कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन