दो दिवसीय मीरा-नारायण बाबू मेमोरियल शतरंज शुरू

Updated at : 29 Jan 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय मीरा-नारायण बाबू मेमोरियल शतरंज शुरू

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में खेली जाएगी

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के गौशाला रोड स्थित एक विवाह भवन में नारायण बाबू के चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय मीरा – नारायण शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि मुंगेर निवासी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिवशंकर यादव थे. शतरंज के बिसात पर अतिथि ने चाल चलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इससे पहले मीरा प्रसाद एवं नारायण बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि नारायण बाबू पूरा जीवन समाज में गैर बराबरी को खत्म करने के लिए समर्पित थे. जो हम सबों के लिए एक प्रेरणा है. स्वराज इंडिया के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नारायण बाबू का राजनीतिक जीवन बहुत ही साफ रहा जो आज के राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए सिख है. प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में खेली जाएगी. सभी खिलाड़ियों को पांच चक्र खेलने का अवसर मिलेगा. शीर्ष चार-चार खिलाड़ियों को जिला का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. जो राज्य प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. मौके पर संघ के अध्यक्ष रंजीतकांत वर्मा, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार सिंह,समाजसेवी नागेंद्र सिंह त्यागी, कुमार रंजन, विजय कुमार सिंह, संजय कुशवाहा,मुखिया कृष्ण देव, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, शिल्पी वर्मा, नीरज वर्मा, विकास कुमार सिंह, छोटू पोद्दार, डॉ. प्रेम नागर, डॉ. विकास कुमार, शतरंज प्रशिक्षक गुलशन कुमार, संयुक्त सचिव राजकुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे. सचिव विप्लव रंधीर ने बताया कि प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में दो चक्र का मैच समाप्त हो चुका है. गुरुवार को तीन चक्र का मैच खेला जायेगा. बताया कि तीनों वर्ग मिलाकर 62 खिलाड़ी भाग लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन