ePaper

शतरंज प्रतियोगिता में मानव ने रविराज को हराया, विनित बने सेकेंड विजेता

Updated at : 17 Mar 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता में मानव ने रविराज को हराया, विनित बने सेकेंड विजेता

मानसी बाजार निवासी दंपत्ति विमला देवी राम लखन पोद्दार संतमत में रामानंद के अनुयायी थे,

विज्ञापन

रितेश कुमार को तृतीय, आदर्श कुमार को चतुर्थ और पांचवां पुरस्कार नवनित राज ने किया प्राप्त खगड़िया. नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी द्वारा 38वां नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नशा मुक्त भारत शतरंज के बैनर तले प्रतियोगिता सन्हौली काली मंदीर के समीप विष्णु भवन में आयोजित किया गया. विमला देवी राम लखन पोद्दार मेमोरियल नि:शुल्क अभ्यास शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि समाजसेवी सह टेंडल चिकित्सक डॉ. अमित आंनद द्वारा विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया. डॉ. अमित आनंद ने प्रथम पांच खिलाड़ी क्रमशः मानव कुमार, विनित विनायक, रितेश कुमार, आदर्श कुमार, नवनित कुमार को नगद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया. चिकित्सक श्री अमित ने संबोधित करते हुए कहा कि दंपत्ति मेमोरियल में पहला और अकादमी द्वारा छह साल में यह 38वां निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता है. उन्होंने कहा कि मानसी बाजार निवासी दंपत्ति विमला देवी राम लखन पोद्दार संतमत में रामानंद के अनुयायी थे, वे नशा मुक्त, हिंसा मुक्त, समाज के पैरोकार थे. उन्होंने समाज में नशा मुक्ति का संदेश जीवनभर देते रहे. विमला देवी-रामलखन पौद्दार मेमोरियल अभ्यास 960 फ्री स्टाइल शतरंज प्रतियोगिता अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व में कराया गया. शतरंज प्रशिक्षक व सीनियर राष्ट्रीय निर्णायक जेके जवाहर ने बताया कि आखिरी और चौथे राउंड में मानव कुमार ने रविराज को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. मानव पिछले प्रतियोगिता में भी फाइनल राउंड में रविराज से ही खेलकर आखिरी समय में जीती हुई बाजी रविराज से हार गए थे. इस बार मानव के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण इस खेल को भूला नहीं पाएंगे. मानव कुमार को प्रथम, विनित विनायक को द्वितीय, मधेपुरा के रितेश कुमार को तृतीय, आदर्श कुमार को चतुर्थ और पांचवां पुरस्कार नवनित राज को दिया गया. प्रतियोगिमा के विशिष्ट अतिथि शिक्षक सह योगाचार्य लालबाबू साह के द्वारा भी सम्मानित किया गया. पूर्व जिला चैंपियन अमित कुमार, मधेपुरा के रितेश कुमार और बेतिया के खिलाड़ी मनिष कुमार को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व जिला चैम्पियन हर्षवर्धन राज, जिला चैम्पियन युगल किशोर, खिलाड़ी निकेश कुमार, सत्यम कुमार,आदर्श कुमार, शिवम कुमार, कृशू कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन